लखनऊ (युग करवट)। प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड को औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूखंडों का आवंटन पत्र सौंपा। कार्यक्रम में समरकूल के सीएमडी संजीव गुप्ता व कंपनी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रदेश सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, मंत्री जसवंत सिंह सैनी, दीपक तथा नोएडा के सीईओ आरके सिंह भी मौजूद रहे। समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड की ओर से डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता एवं समरकूल इंडिया के सेल्स हेड नरेश बत्रा ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर कंपनी के कमांडर संजीव गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं, पारदर्शी शासन व्यवस्था और निवेश के अनुकूल वातावरण प्रदान किया जा रहा है, जिससे प्रदेश तेजी से औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है।