गाजियाबाद (युग करवट)। लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले ईश्वर मावी, अनिल कसाना व डॉक्टर विनोद बंसल समेत कई नेता आज पुलिस आयुक्त से उनके ऑफिस पर आकर मिले। इन नेताओं ने लोनी विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस संदर्भ में भाजपा नेता ईश्वर मावी ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने उनकी बातों को न केवल पूरी गंभीरता से सुना बल्कि उनकी शिकायत की जांच भी निष्पक्षता के साथ कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।