गाजियाबाद (युग करवट)। आज करवाचौथ के पर्व को दृष्टिïगत रखते हुए पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं महिला कर्मचारियों को सौगात देते हुए उन्हें आज दोपहर बाद अपने घर जाने की अनुमति प्रदान कर दी। आज करवाचौथ पर उन्हें कोई अवकाश के लिए आवेदन करना नहीं पड़ेगा। आयुक्त के इस कदम से महिला पुलिसकर्मियों में काफी प्रसन्नता देखी गई है।