सहारनपुर (युग करवट)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। सहारनपुर के गणेशपुर में हेलीपेड पर उतरकर प्रधानमंत्री थोड़ी दूर तक रोड शो करते हुए डाट काली मंदिर पर जाएंगे। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद देहरादून जाकर रोड शो और जनसभा करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम सहारनपुर में पहुंच गए।