लखनऊ (युग करवट)। नोएडा में निजी कंपनी के कर्मचारियों के प्रदर्शन को लेकर यूपी डीजीपी ने अराजक तत्वों को लेकर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि अराजक और बाहरी तत्वों की पहचान की जा रही है। डीजीपी राजीव कृष्ण व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश पूरे मामले पर पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से नजर रखे हुए थे। यूपी डीजीपी ने कहा कि भडक़ाने वाले तत्वों की पहचान की जा रही है और बाहरी तत्वों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।