गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जीडीए बोर्ड के सदस्य पवन गोयल बहुत ही लॉप्रोफाइल रहते हैं लेकिन उनके रिश्तों की बात की जाए तो उनको समझना बहुत मुश्किल है। कहते हैं समुंद्र की गहराई नहीं नापी जाती, ऐसे ही पवन गोयल के रिश्तों की गहराई को समझना बहुत मुश्किल है। भाजपा हाईकमान के वरिष्ठ और शीर्ष नेतृत्व से उनके बहुत ही गहरे संबंध हैं। इसका अंदाजा कई बार हो चुका है। उनके पिता स्व. फतेह चंद गोयल के निधन पर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पहले दिन से लेकर तेरहवीं तक लगातार आता-जाता रहा। बीच-बीच में भी उनके निवास पर भाजपा के बड़े नेता आते रहते हैं। कल भाजपा के राष्टï्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी गाजियाबाद में आये थे। व्यस्त होने के बाद भी वो रात में दस बजे पवन गोयल के लोहियानगर निवास पर पहुंचे। यहां पर पवन गोयल ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम बहुत ही निजी था अब इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि पवन गोयल के रिश्तों को समझना बहुत मुश्किल है।