प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। कौशांबी थाना क्षेत्र अंतर्गत यूपी गेट के पास खड़े मदर डेयरी के टैंकर में दो बाईक घुस गई। इस हादसे में जहां दोनों बाईकपर सवार चार लोगों में दो की मौत हो गई जबकिअन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गये।
इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुट गई। यह जनकारी देते हुए एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि हादसे में जिन दो युवकों की मौत हुई है उनके नाम प्रिंस निवासी पालमविहार गुरूग्राम हरियाणा व कृष्ण निवासी तुडाहेड़ा गुरूग्राम हरियाणा है।
श्री मौर्य ने बताया कि जो अन्य दो युवक घायल हुए हैं वो भी गुरूग्राम के रहने वाले हैं। घायलों में से एक का नाम आकाश माथूर है।