नई दिल्ली (युग करवट)। मानसून सत्र के बीच संसद भवन परिसर में नीट पेपर लीक और राहुल गांधी के पीएम आवास पर किए गए प्रदर्शन को लेकर आज सुबह फिर हंगामा देखने को मिला। एनडीए और विपक्ष के सांसद आमने-सामने आ गए। संसद के मकर द्वार पर दोनों तरफ के सांसदों ने एक-दूसरे के सामने प्रदर्शन किया। एनडीए सांसदों ने जहां राहुल गांधी के पीएम आवास पर किए गए प्रदर्शन को लेकर प्रदर्शन किया तो, वहीं विपक्षी सांसद ने नीट पेपर लीक को लेकर मुखर दिखे। दोनों तरफ से सांसदों के बीच नारेबाजी हुई।