गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय खेल महासंघ की राष्टï्रीय अध्यक्ष डाक्टर ऋचा सूद ने मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह का आभार जताया है। वीके सिंह पूर्व में गाजियाबाद के सांसद रह चुके हैं। ऋचा सूद ने कहा कि जनरल साहब का तहे दिल से और सभी खिलाडिय़ों की ओर से बहुत धन्यवाद करना चाहती हूं। क्योंकि जिस जिम का उद्घाटन जनरल वीके सिंह ने किया था वह एक अरसे के बाद अब खुला है। अब यहां बच्चों को सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। खास तौर पर खिलाड़ी इस सुविधा को पाकर बहुत खुश हैं। ऋचा सूद ने कहा कि इस लड़ाई में मेरे साथ युग करवट, उसके सामचार संपादक आशित चंद्रमुनि त्यागी रहे। जिन्होंने अपने समाचार पत्र में स्टेडियम और खिलाडिय़ों के दुख को छापा और आवाज उठाई। इस आवाज का नतीजा है कि खिलाडिय़ों को जिम की सुविधा मिली। इसको पाकर बहुत खिलाड़ी बहुत खुश हैं। अब इसके आगे की लड़ाई हमें स्टेडियम के सुधार के लिए चाहिए। खास तौर पर एथलीट्स के लिए बहुत सी सुविधाओं की दरकार है। मैं आशा करती हूं कि राज्यपाल वीके सिंह, युग करवट व आशित त्यागी हम एथलीट्स के साथ खड़े रहेंगे और जिस स्टेडियम के लिए पिछले 41 साल से इंतजार किया जा रहा है वह गाजियाबाद के एथलीट्स को मिलेगा।