गाजियाबाद (युग करवट)। वेव सिटी थाना क्षेत्र अन्तर्गत काजीपुरा गांव के पास एक २०-२५ वर्षीय युवती का शव मिला है। सूत्रों के अनुसार हत्यारों ने युवती का मर्डर करने के बाद उसके शव को फसल के अंदर फैंक दिया। आज जब सुबह खेत का मालिक मनोज व अन्य लोग जंगल में पहुंचे तो उन्होंने खेत की फसल को गिरा हुआ पाया जिसके बाद उन्होंने वेव सिटी थाना पुलिस को सूचना दे दी। इस संदर्भ में एसीपी प्रिया श्रीपाल का कहना है कि युवती के गले व अन्य अंगों पर भी चोटों के निशान मिले हैं जिसके चलते प्रथम दृष्टïया ये लग रहा है कि उस युवती की हत्या गला घोंटकर की गई हो। मृतका की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। उधर सूत्रों का कहना है कि युवती के शव की दशा देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके साथ रेप भी किया गया होगा।