गाजियाबाद (युग करवट)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी द्वारा नीट परीक्षा में अनियमिता के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे धरने प्रदर्शन पूर्व को लेकर पूर्व विधायक सुरेन्द्र मुन्नी खुलकर छात्रों के समर्थन में आ गए हैं। पूर्व विधायक सुरेन्द्र मुन्नी ने कहा कि सरकार को चाहिए वह छात्रों की बात सुने, छात्र देश का भविष्य है, जो आज सडक़ों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं। इस तरह की महत्वपूर्ण परीक्षा में धांधली होना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने जैसा है। परीक्षा लीक होने का असर न सिर्फ हजारों छात्रो पर पड़ता है बल्कि उनके अभिभावक भी इससे प्रभावित होते हैं। महीनों तक छात्र इस तरह की महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारी करते हैं। ऐसे में इन परीक्षा में धांधली उनकी तैयारियों को भी प्रभावित करती हैं। इसी समस्या को लेकर छात्र आज सडक़ों पर उतरकर अपनी बात रख रहा है। सरकार को चाहिए वह छात्रों का न सिर्फ आंदोलन खत्म कराएं बल्कि उनकी बातों को सुने व समस्या का हल निकालें, ताकि देश का भविष्य सुरक्षित रखे।