गाजियाबाद (युग करवट)। विधान परिषद सदस्यों के चुनाव हेतू आज हो रहे मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नाघटित हो और मतदान पूरी शांति, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न हो, इस बात को सुनिश्चित करने के लिये पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने जहां तीनों जोन में स्थित कई मतदानकेंद्रों का निरीक्षण करके वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया वहीं उन्होंने अधिनस्थ अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर निरंतर भ्रमणशील रहकर हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाये रखने के निर्देश भी दिये। श्री गौड ने अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को हर पल सजग, सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश भी दिये। श्री गौड सबसे पहले इंग्राहम इंटर कॉलेज में बनाये गये मतदान केंद्र का निरीक्षण करने मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही पहुंच गये। इस अवसर पर उनके साथ एसएचओ कविनगर अनुराग शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। आज हो रहे एमएलसी चुनाव के मतदान को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये पुलिस प्रशासन फुल अलर्ट मोड़ पर दिखाई दिया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये दोनों एडिशनल सीपी व तीनों जोन के डीसीपी से लेकर एसीपी और थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके वहां की स्थिति और हर गतिविधि का जायजा लेते हुए दिखाई दिये।