प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। संभल के बहजोई थाना क्षेत्र अंतर्गत खाजर खाकम कठेरिया के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला।
सूत्रों के अनुसार मृतक के पास यूपी १४ एफपी ३९७३ नंबर वाली काली स्पलेंडर बाईक भी मिली। जांच के दौरान मृतक के पास उस बाईक का ई चालान भी मिला। जिसपर वाहन स्वॉमी का नाम शमशाद पुत्र नजीर अहमद निवासी मकान संख्या १०९ गरीमा गार्डन टीला मोड़ दर्ज है। इसका पता लगाने के लिये जब बहजोई थाना पुलिस ने पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद से संपर्क किया तो उक्त पता अमान्य मिला।
उसके बाद पुलिस ने अन्य माध्यमों से मृतक की शिनाख्त करने व उसकी मौत की गुत्थी सुलझाने के प्रयास करने शुरू कर दिये हैं।