मेरठ (युग करवट)। 16 और 17 मई को होने वाली मेरठ जिला कार्य समिति एवं जिला प्रशिक्षण की व्यवस्था को लेकर आज बैठक की गई। बैठक में वर्ग प्रभारी के रूप में प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत व्यवस्था को लेकर सफायर होटल मेरठ में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव शर्मा शामिल हुए।
बैठक में प्रशिक्षण अभियान की व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया।