नई दिल्ली (युग करवट)। नीट परीक्षा में धांधली और देश भर में हो रहे पेपर लीक के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। राहुल-प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसी सांसद और अन्य विपक्षी दलों के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद भवन पहुंचे जहां वह सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के इस बड़े विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना और कड़ा संदेश देना है। पार्टी सांसदों ने एक साथ एकजुट होकर विरोध जताने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने बताया कि सभी विपक्षी सांसद प्रदर्शनकारी छात्रों और सांसदों पर पुलिस के इस्तेमाल के विरोध में काले कपडे पहनकर आए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि सरकार हठ छो?कर छात्रों से संवाद करे और पूरी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करे।