गाजियाबाद (युग करवट)। डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा वर्तमान कविनगर रामलीला समिति को कालातीत घोषित करने और वित्तीय अधिकार सीज किए जाने के बाद पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने एक प्रेसवार्ता कर कालातीत समिति पर भ्रष्टïाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जैसे राम मंदिर चढ़ावे में चोरी हुई है वैसे ही कविनगर रामलीला समिति के द्वारा भी भ्रष्टïाचार हुआ है। इसकी जांच के बाद सब सामने आएगा और उनके खिलाफ एफआईआर भी होगी। पूर्व सांसद ने कहा कि कालातीत समिति के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने एक साल में एक करोड़ से अधिक का गबन किया है अगर आठ सालों का हिसाब लगाया जाए यह रकम दस गुना अधिक होगी। समिति पूरी तरह से भ्रष्टïाचार का अड्डा बन चुकी है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने इस मामले की जांच की और शिकायतों को सही पाया। पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने कहा कि अब से पूर्व यह समिति आयोजन करवा रही थी, जिसके कारण रामलीला के दौरान मिलने वाला खाना इतना महंगा होता था, जिससे गरीब व्यक्ति की पहुंच से बाहर होता था, एक तरह से यह अमीरों की रामलीला समिति बनकर रह गई थी, लेकिन अब यह गरीबों की रामलीला होगी, हर वर्ग की पहुंच में आना वाला सामान यहां उपलब्ध होगा। डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा पूर्व 2011 से पूर्व कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार को संचालन की जिम्मेदारी सौंपी हैं। साथ ही रामगोपाल महामंत्री होंगे। अब यह समिति रामलीला संचालन का काम देखेगी। शव वाहन व्यवस्था पूर्व की तरह संचालित होगी। पूर्व सांसद ने कहा कि मैदान में जो अवैध निर्माण कराया गया था उसे भी लाखों रुपए कमाया गया था, लेकिन अब वह जीडीए ने अपने कब्जे में ले लिया है। पूर्व सांसद ने कहा कि जल्द ही सभी भ्रष्टïाचारियों के चेहरे सामने आएंगे। प्रेसवार्ता में पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष एलपी गोयल, रामकुमार तोमर, रामगोपाल, पूर्व पार्षद हिमांशु मित्तल, भाजपा नेता विजय मोहन आदि मौजूद रहे।