गाजियाबाद (युग करवट)। पानी भराव की समस्या को लेकर विजयनगर थाना क्षेत्र की अधिकांश कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज सैंकड़ा लोगों ने विजयनगर थाने पर पहुंचकर जहां उन्होंने पानी भराव की मुख्य वजह बने हुए अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिये तहरीर दी वहीं लोगों ने यह मांग भी की उनकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज करके दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी भी की जाये। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। सूत्रों के अनुसार पिछले कई वर्षो से विजयनगर क्षेत्र में जहां बरसात व गंदे नालों का पानी उनके घरों में घुसकर उन्हें तबाह करता चला आ रहा है वहीं अभी तक प्रशासनिक लापरवाही की वजह से कई मासूमों व व्यक्तियों को भी अपनी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।