राम मंदिर चढ़ावा चोरी
गाजियाबाद (युग करवट)। राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर लगातार संसद, राज्यसभा और अब उत्तर प्रदेश विधानसभा में हंगामा बना हुआ है। लोकसभा सत्र जब से शुरू हुआ है तब से आज तक कोई भी जनहित के मुद्दे को लेकर कोई बहस नहीं हुई है। पहले छात्रों का आंदोलन और शिक्षामंत्री प्रधान के इस्तीफे के बाद इस बात की उम्मीद थी कि अब सदन की कार्यवाही शुरू होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लगातार संसद में हंगामा हो रहा है। अब राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर हंगामा बना हुआ है। जबकि एक दिन के संसद सत्र पर खर्चा नौ करोड़ रुपए रोज आता है और ये खर्चा जनता के टैक्स से ही होता है। वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र कल से शुरू हुआ। कल सभी दिवंगत जनप्रतिनिधियों को श्रद्घांजलि देने के बाद सदन आज के लिए स्थगित हो गया था। आज जैसे ही विधानसभा की कार्रवाई शुरू हुई समाजवादी पार्टी के विधायकों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जो बहुत ही विनम्र तरीके से सदन चलाते हैं बार-बार अपील करते हैं लेकिन शोर-शराबा बंद नहीं हुआ। उन्होंने नाम ले-लेकर सभी से अपील की कि आप सदन चलने दें क्योंकि बजट पेश होना है। उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ी खुशी है कि विधायक उमर अली और शाहिद मंजूर राम मंदिर चढ़ावे को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने अतुल प्रधान से कहा कि आप बैठ जाइए, राम मंदिर का मामला पुराना है जब आप पैदा भी नहीं हुए थे। बार-बार सदन में सपा के लोग चढ़ावा कहां गया, कहां गया, भाजपा के दफ्तर गया, चढ़ावा कहां मिलेगा, भाजपा के द$फतर में मिलेगा नारे लगा रहे थे इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमें पता है चढ़ावा कहां मिलेगा। बहुत ही शालीन अंदाज में उन्होंने कहा कि ऐसे लोग चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं जिन्होंने एक रुपए का चंदा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि किसी दिया है तो मुझे रसीद दिखा दें। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कार सेवकों पर गोली चलाने वाले आज राम मंदिर की बात कर रहे हैं। सदन में लगातार हंगामा होता रहा है और कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।