दिसंबर में चुनाव!
गाजियाबाद (युग करवट)। जहां से लोग सोचना बंद कर देते हैं वहां से भाजपा सोचना शुरू करती है। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी कामयाबी की जो बात है उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।
एक चुनाव के बाद दूसरे चुनाव की तैयारी में भाजपा लग जाती है। जबकि विपक्षी दल आखिर तक अपने प्रत्याशी भी तय नहीं कर पाते हैं। अब लखनऊ में हो रही चर्चाओं पर भरोसा करें तो भाजपा विपक्ष को करारा झटका दे सकती है। ऐसी चर्चा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव समय से पहले ही कराये जा सकते हैं।
चर्चा पर भरोसा करें तो दिसंबर में भी विधानसभा चुनाव कराने पर विचार चल रहा है। केंद्र में सरकार होने के कारण यदि भाजपा हाईकमान चाहेगा तो समय से पहले भी चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान सकता है। वैसे अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होना है। ये चुनाव मई तक हर हाल में पूरे कराना है। चर्चा है कि सपा, बसपा, कांगे्रस व अन्य दल इस बात को लेकर आश्वस्त है कि चुनाव अगले साल समय पर ही होंगे वो उसी रफ्तार से उनका काम चल रहा है। लेकिन भाजपा ने जरूर अंदरखाने तैयारी कर ली है। यदि ये कहा जाए कि हर चुनाव के बाद दूसरे चुनाव की तैयारी में भाजपा लग जाती है तो गलत नहीं होगा। बताते हैं कि जिला पंचायत और ग्राम प्रधानी चुनाव भी इसी कारण संभवत: आगे बढ़ाए गये हैं। फिलहाल ये सब चर्चा है आधिकारिक तौर पर कोई भी पुष्टिï नहीं है। कभी-कभी चर्चाएं भी हकीकत का रूप ले लेती है इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल तो अगले साल 2027 में विधानसभा का कार्यकाल पूरा होगा।