पश्चिम बंगाल की जीत पर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने कहा
गाजियाबाद (युग करवट)। पश्चिमी बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और इसका प्रमाण बंगाल जीत पर मिल गया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल के टुकड़े करना चाहती है और इसका अहसास वहां की जनता को हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में है कि जब कल्कि का अवतार होगा तब सतयुग आयेगा लेकिन पश्चिम बंगाल में सतयुग का अवतार हो गया।