गाजियाबाद (युग करवट)। वेबसिटी में एक निजी स्कूल की नींव खुदाई के दौरान मिट्टी की ढांग धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई। इस मामले को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियन (सीटू) ने महासचिव जीएस तिवारी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर धरना दिया और मृतक परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। सीटू ने अपने ज्ञापन में पीडि़त परिवारों केा बीस-बीस लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने, आश्रित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने, बाकी घायलों के उपचार निशुल्क कराने, लापरवाही बरतने वाले स्कूल, ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा लेकिन पीडि़त परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे।