पुलिस विभाग में चर्चा
नोएडा (युग करवट)। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। पुलिस विभाग में चर्चा हुई की उन्हें हार्ट अटैक हुआ है। उन्हें आनन-फानन में ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने टेस्ट के बाद पाया कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं हुआ है। उन्हें डॉक्टर ने फिलहाल अस्पताल में उपचारथीन भर्ती किया हुआ है।
उनके बीमार होने की सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे, तथा उनकी कुशल क्षेम पूछी। पुलिस विभाग में चर्चा है कि कोतवाल के बीमार होने की सूचना पर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने स्वयं संज्ञान लिया तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत वहां पर भेजा। वह कोतवाल के स्वास्थ्य के बारे में पल-पल की जानकारी ले रही थी। पुलिस आयुक्त के इस रूप को देखकर पुलिस के अधिकारियों में उनके प्रति एक अलग ही सम्मान की भावना जगी है। कुछ अधिकारी यह कहते पाए गए कि पुलिस आयुक्त लापरवाही पर जहां जमकर लताड़ती है, वहीं बुरे वक्त पर एक गार्जियन की तरह संभालती है।