नोएडा (युग करवट)। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सलारपुर गांव में रहने वाले विजेंद्र भड़ाना के मकान में निर्माण का कार्य चल रहा था। मकान में रामचरण उम्र 43 वर्ष निवासी सदरपुर कॉलोनी निर्माण का कार्य कर रहे थे। वह काम करते समय ऊंचाई से नीचे गिर गए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। एक अन्य मामले में सेक्टर 104 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 46 वर्षीय रितेश की मौत हो गई है। उनके परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया था।

डॉक्टर के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।