गाजियाबाद (युग करवट)। महापौर सुनीता दयाल एवं विधायक अजीत पाल त्यागी ने 8 करोड़ 20 लाख से होने वाले विकास कार्यो का शिलान्यास किया। इस दौरान पार्षद शशि सिंह, नीलम, सुमनलता पाल, प्रदीप चौधरी, नीरज त्यागी, कपिल वशिष्ठ, मोनू त्यागी, गुलशन, पवन कुमार, मनवीर फौजी, संजय कौशिक, संजय रावत आदि उपस्थित रहे। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि शहर के हर वार्ड में विकास कार्य हो रहे है। लगातार नगर निगम कार्य कर रहा है एवं हमारे विधायक भी अपने अपने क्षेत्रों में जागरूक हैं। विधायक अजीत त्यागी ने बताया कि जनता के कार्य करने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। इन नाली व सडक़ो को बनाने की बहुत आवश्यकता थी इससे कई लाख लोगों के आवागमन सुधरेगा।