गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस की कार्यशैली का अवलोकन करने के लिये पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने सिहानी गेट थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री गौड ने शस्त्रागार, मालखाना, महिला हैल्प डैसक, आगुंतक कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, सीनियर सिटीजन सैल, हवालात, सीसीटीएनएस और सीसीटीवी कंट्रोलरूम का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंनें नियमित रूप से जनुसनवाई करने, महिलाओं व सीनिय सिटीजन की शिकायतों का निसतारण त्वरति आधार पर करते हुए उनका मान सम्मान करने के भी निर्देश दिये। इसके अलावा श्री गौड ने लंबित विवेचनाओं के पारदर्शी निस्तारण एवं अपराध नियंत्रण पर फोकस रखने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर एसीपी नन्दग्राम जिायाउदï्दीन अहमद व एसएचओ कुलदीप दीक्षित के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।