गाजियाबाद (युग करवट)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का नागरिक अभिनंदन किया गया। जेड.आर.यू.सी. उत्तरी रेलवे भारत सरकार के सदस्य एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पंकज शर्मा के आह्वान पर हजारों की भीड़ अभिनंदन समारोह में उमड़ी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य-रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय रहे। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा की सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की विचारधारा को जनकल्याण की मजबूत आधारशिला बताया।
कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने पंकज शर्मा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव, समाज के हर वर्ग से आत्मीय जुड़ाव और निरंतर जनसंपर्क उन्हें विशिष्ट बनाता है। अभिनंदन समारोह में बहुत बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्हें गद्दार कहने वाले लोग खुद राम विरोधी है। उन्होंने कहा कि आज देश मोदी के हाथ में और उत्तर प्रदेश योगी के हाथ में पूरी तरह सुरक्षित है। २०२७ में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज बहन बेटी, व्यापारी सभी सुरक्षित हैं और आज उत्तर प्रदेश के लोग उत्तम प्रदेश कहते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया ने की। कार्यक्रम में विधायक संजीव शर्मा, अजित पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, राहुल चौधरी (डैनी) अरुण चौधरी (भुल्लन), प्रताप सिंह, सुभाष छाबड़ा, पूर्व पार्षद हिमांशु लव, सुभाष गुप्ता, सुबोध गुप्ता, सुरेशचंद गुप्ता, करण शर्मा, तरुण शर्मा, राजू छाबड़ा, मनु लव, अवनीश शर्मा, राजा ओबरॉय, मोनू त्यागी, संजय कांत शर्मा, ब्रजभूषण सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्राफा एसोसिएशन से राजकिशोर गुप्ता पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे वहीं आईएमए की ओर से डॉ. आशीष अग्रवाल अपनी डॉक्टरों की टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं चार्टटेड एसोसिएशन की ओर से मुकेश बंसल अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शरीक हुए।