लडक़ी से संबंध रखना पड़ा युवक पर भारी
नितिन मर्डर केस में पुलिस ने कई को लिया हिरासत में
गाजियाबाद (युग करवट)। बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव डाला निवासी नितिन राणा की हत्या को खुलासा बस होने को है। सूत्रों की माने तो लोनी थाना पुलिस इस मर्डर का खुलासा आज कल में ही कर सकती है।
सूत्रों की माने तो सिकरानी नहर के पास जिस नितिन राणा नामक युवक की हत्या गोलियों से भूनकर की गई थी उस वारदात का ताना बाना एक लडक़ी के भाई ने बुना था। सूत्रों की माने तो नितिन मर्डर केस में उस लडक़ी के भाई का नाम प्रकाश में आ रहा है कि जिससे नितिन राणा के प्रेम संबंध बन गये थे। इस बात का पता लगते ही लडक़ी के भाई आशुतोष ने नितिन राणा को मौत के घाट उतारने की योजना बना डाली। उसके बाद उसने अपने कुछ परिचितों को भी अपने साथ मिला लिया। उसके बाद आशु ने फोन करके नितिन राणा को नहर के पास बुलाया और फिर बीयर पार्टी करने के बाद कातिलों ने नितिन राणा निवासी डोला की कनपटी व छाती में गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों की माने तो नितिन राणा की हत्या का मास्टर माइंड पुलिस के निशाने पर आ चुका है। शेष अभियुक्त भी पुलिस की हिरासत में लगभग आ चुके हैं।