दिल्ली टू देहरादून कॉरिडोर
गाजियाबाद (युग करवट)। देश में सडक़ों के जाल, हाईवे और तमाम बड़े पुल बनाने में एनएचएआई की अहम भूमिका दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सडक़ परिवहन राजमंत्री नितिन गडकरी ने जिस तरह से देश में कनेक्टीविटी को लेकर देशवासियों को जोड़ा है उसे अमलीजामा पहनाने में एनएचएआई के चेयरमैन एवं वरिष्ठ आईएएस संतोष यादव की अहम भूमिका रही है।
प्रधानमंत्री द्वारा हर एनएचएआई की परियोजनाओं को लेकर जो गंभीरता रहती है उसे संतोष यादव बाखूबी समझते है और समय पहले उसे पूरा करते हैं यही कारण है कि गिनीज ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में एनएचएआई को कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। दिल्ली टू देहरादून कॉरिडोर एक ऐसी परियोजना थी जो पहाड़ों को काटकर बनाई गई थी। जनता को राहत देने के लिए ये बड़ी परियोजना थी। जाहिर है अब दिल्ली से देहरादून ढ़ाई घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर एनएचएआई चेयरमैन काफी समय से लगे थे और कल इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया। परसों ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एनएचएआई चेयरमैन ने पूरी तरह से परियोजना का निरीक्षण किया था और कल प्रधानमंत्री ने इसका उद्घाटन कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्घाटन अवसर पर पूरी परियोजना की जानकारी एनएचएआई चेयरमैन संतोष यादव ने दी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन, उत्तराखंड के राज्य एवं मुख्यमंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।