गाजियाबाद प्रीमियर लीग के मैचों का शेडूयल जारी
नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद में पहली बार आयोजित होने जा रही गाजियाबाद प्रीमियर लीग पांच जून से शुरू होगी। लीग की फ्रैंचाइीज टीमों का ऐलान हो चुका है। अब टीमों के मैच शेड्यूल भी जारी किए जा चुके हैं। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा राजनगर एक्सटेंशन के अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर भी सभी मैच खेले जाएंगे। हर दिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा तो वहीं दूसरा मैच शाम सात बजे से शुरू होगा। जीपीएल का उद्घाटन मैच शुक्रवार को शाम छह बजे होगा जिसमें रैना सुपरकिग्ंस और समरकूल टाइगर्स का मैच देखने को मिलेगा। छह जून से हर दिन दो मैच होंगे। जिसमें पहले राउंड में क्रिकगिरी पैंथर्स वर्सेस साई किंग्स, दूसरे राउंड में मिगसन टाइगर्स वर्सेस गुडलक गलेडियर्स के बीच मैच होगा। वहीं लीग के दोनों सेमीफाइनल 20 जून को खेले जाएंगे। जिसमें पहला सेमीफाइनल ग्रुप में पहले और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमो के बीच खेला जाएगा। 21 जून को जीपीएल का ग्रेड फाइनल मैच खेला जाएगा। यूपीसीएल के उपाध्यक्ष व जीपीए अध्यक्ष राकेश मिश्रा के मुताबिक लीग को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। उन्होंने दर्शकों से पहली बार जिले में आयोजित हो रही जीपीएल को देखने की अपील भी की है।
कब किस दिन भिडेंगी टीमें
ठ्ठ 7 जून गाजियाबाद रॉयल वर्सेस गाजियबाद टस्कर्स
ठ्ठ 7 जून समरकूल टाइगर्स वर्सेस क्रिकगिरी पैंथर्स
ठ्ठ 8 जून रैना सुपरकिंग्स वर्सेस गाजियाबाद टस्कर्स
ठ्ठ 8 जून गाजियाबाद रॉयल्स वर्सेस मिग्सन चैंपियनशिप
ठ्ठ 9 जून गुडलक गलेडियर्स वर्सेस साईं किंग
ठ्ठ 9 जून समरकूल टाइगर्स वर्सेस गाजियाबद टस्कर्स
ठ्ठ 10 जून रैना सुपरकिंग्स वर्सेस मिगसन टाइगर्स
ठ्ठ 10 जून साईं किंग्स वर्सेस गाजियाबाद रॉयल
ठ्ठ 11 जून क्रिकगिरी पैंथर्स वर्सेस गुडलक गलेडियर्स
ठ्ठ 11 जून समरकूल टाइगर्स वर्सेस मिगसन चैम्पियन
ठ्ठ 12 जून रैना सुपरकिंग्स वर्सेस साईं किग्ंस
ठ्ठ 12 जून गाजियाबाद टस्कर्स वर्सेस क्रिकगिरी पैंथर्स
ठ्ठ 13 जून गाजियाबाद रॉयल वर्सेस गुडलक गलेडियर्स
ठ्ठ 13 जून साईं किग्ंगस वर्सेस समरकूल टाइगर्स
ठ्ठ 14 जून गाजियाबाद टस्कर्स वर्सेस मिगसन चैंम्पियन
ठ्ठ 14 जून क्रिकगिरी पैंर्थस वर्सेस गाजियाबाद रॉयल्स
ठ्ठ 15 जून गाजियाबाद टस्कर्स वर्सेस साईं किंग्स
ठ्ठ 15 जून गुडलक गलेडियर्स वर्सेस रैना सुपरकिंग्स
ठ्ठ 16 जून क्रिकगिरी पैंथर्स वर्सेस मिगसन चैम्पियन
ठ्ठ 16 जून गाजियबाद रॉयल्स वर्सेस रैना सुपरकिंग्स
ठ्ठ 17 जून समरकूल टाइगर्स वर्सेस गुडलक गलेडियर्स
ठ्ठ 17 जून साईं किंग्स वर्सेस मिगसन चैम्पियन
ठ्ठ 18 जून गाजियाबाद रॉयल्स वर्से समरकूल टाइगर्स
ठ्ठ 18 जून गाजियाबाद टस्कर्स वर्सेस गुडलक गलेडियर्स
ठ्ठ 19 जून क्रिक गिरी पैंथर्स वर्सेस रैना सुपरकिंग्स
ठ्ठ 20 जून पहला सेमीफाइनल
ठ्ठ 20 जून दूसरा सेमीफाइनल
ठ्ठ 21 जून ग्रेड फाइनल