बाल बाल बची रेजिडेंटï्स की जान
गाजियाबाद (युग करवट)। कविनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवंतिका कॉलोनी में प्लॉट नंबर १२ पर बने हुए एसके होम्स नामक इमारत आग लगगई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। यह जानकारी देते हुए सीएफओ राहुल पाले ने बताया कि उक्त अग्निकांड़ की सूचना सुबह के तीन बजे के आस-पास मिली थी।
इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। इस अग्निकांड़ में जहां तीन पालतू डॉग्स की मौत हो गई वहीं वहां पर रहने वाले कई परिवारों के जान पर खतरे के बादल मंडरते हुए दिखाई दिये। श्री पाले ने बताया कि फायकर्मियों ने अपनपी जान पर खेलकर पवन शर्मा व उनके परिवार को सकुशल बवा लिया गया।