मुरादाबाद (युग करवट)। पूर्व सांसद केसी त्यागी जब किसी टीवी चैनल पर बोलते हैं तो लोग उनकी बात को गंभीरता के साथ सुनते हैं। यदि वो किसी सम्मेलन या कार्यक्रम में जाते हैं तो बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह जी की स्मृति में आयोजित किसान मजदूर जन चेतना सम्मेलन का आयोजन ग्राम गुरेठा विधानसभा कांठ मुरादाबाद में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद केसी त्यागी ने भाग लिया। इस अवसर पर केसी त्यागी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में इतनी अपार भीड़ पहली बार देखी गई।