गाजियाबाद (युग करवट)। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगों को अब प्रदेश सरकार आवास उपलब्ध कराने जा रही है। सीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत दिव्यांगों को आवास निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जांएगी। इसके लिए पात्र दिव्यांगों से आवेदन मांगे गए हैं।
जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत आवेदक को ग्रामीण क्षेत्र का निवासी व दिव्यांग होना जरूरी है। आवेदक के पास 40 फीसदी दिव्यांगता का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
आवेदक आवासीहीन या कच्चे मकान में रहता हो, खुद के पास आवास निर्माण की जमीन उपलब्ध होना आवश्यक है। इस योजना के तहत एक लाख बीस हजार रूपए की धनराशि दी जाएगी। योजना में आवेदन करने के लिए व्हाट्सएप नम्बर 8791491011 भी जारी किया गया है।