गाजियाबाद (युग करवट)। नौ मई को राष्टï्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें बैंक प्रतिनिधि शामिल रहे।
बैठक में बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने संस्थानों में लंबित मामलों की सूची तैयार कर निर्धारित तारीख का प्रस्तुत करें ताकि उन्हें लोक अदालत में शामिल कर समाधान किया जा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा बनोधिया ने सभी उपस्थित अधिकारियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक मामलों का निपटारा आपसी सहमति से कराने में सहयोग करें। ताकि न्यायलयों में लंबित मामलों का बोझ कम हो सके। बैठक में स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट जितेन्द्र मिश्रा, अपर जिला जज लोकेश वरूण, अपर जिला जज दिनेश चंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।