गाजियाबाद (युग करवट)। मुआवजे के मामले का निस्तारण कराने के लिये भोपुरा समेत तीन गांवों के किसानों ने पुराने शिव मंदिर पर एक महापंचायत की। इस पंचायत में किसानों ने यह ऐलान किया कि वो अपनी जमीन का उचित मुआवजा लेने के लिये आर पार की लड़ाई लडऩे के लिये तैयार हैं। इस पंचायत की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिसबल पहुंच गया। समाचार लिखे जाने तक किसानों की महापंचायत जारी थी।