नई दिल्ली (युग करवट)। अमेरिका और ईरान में दूसरे दौर की शांति वार्ता की खबरों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर धमकी दी है। व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर ट्रंप की आक्रामक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने वार्ता न होने पर जंग के लिए तैयार रहने का अल्टीमेटम दिया है। ईरान का कहना है कि उसका डेलिगेशन वार्ता के लिए नहीं जाएगी। इस बीच ट्रंप ने अप्रत्यक्ष रूप से एक बार फिर ईरान को धमकी दे डाली है। व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप की एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें ट्रंप काफी आक्रमक नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ व्हाइट हाउस ने कैप्शन में लिखा, लॉक्ड इन मोड: एक्टिवेडेट। कोई बहाना नहीं. बस जीत। इससे पहले ट्रंप ने ईरान पर सीजफायर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया था। ट्रंप ने कहा था कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गोलीबारी की, जिसमें ब्रिटेन और फ्रांस के जहाजों को निशाना बनाया गया। उन्होंने ईरान के इस समुद्री रास्ते को बंद करने के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिकी नाकेबंदी ने इसे पहले ही बंद कर दिया है, जिससे ईरान को हर दिन 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है।
पाक और ईरान के विदेश मंत्रियों ने की बात
दूसरी ओर ईरान और अमेरिका के बीच संभावित बातचीत को लेकर चल रही अनिश्चितता के बीच ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत हुई है। ईरान की समाचार एजेंसियों के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अपराघची ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर चर्चा की। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात और मौजूदा कूटनीतिक गतिविधियों पर बात की। यह संपर्क ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच नए दौर की बातचीत होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।