गाजियाबाद (युग करवट)। विधानसभा चुनाव २०२७ को लेकर जातीय सम्मेलन शुरू हो गये हैं। अभी हाल ही में वैश्य शंखनाद व ब्राह्मïण समाज का सम्मेलन हुआ था और चर्चा थी कि इस सम्मेलन के पीछे मौजूदा एक जनप्रतिनिधि की अहम भूमिका रही है और उन्हीं के लिए माहौल बनाया गया। दरअसल चुनावी मौसम में जातीय सम्मेलन का एक अपना अलग ही संदेश जाता है। शहर में कायस्थ महासम्मेलन के नाम से होर्डिंग्स लगाये गये हैं। ये सम्मेलन २७ सितंबर रविवार को अग्रसेन भवन में होगा। गाजियाबाद में भी कायस्थ समाज की जनसंख्या काफी है लेकिन कभी भी राजनीति में उनको इतनी भागेदारी नहीं दी जाती जिसके वो हकदार है। इसलिए ये सम्मेलन जरूर अपनी मजबूत भागेदारी के लिए अपनी पकड़ का अहसास करायेगा।