भूपेंद्र कुमार शर्मा
गढ़मुक्तेश्वर (युग करवट)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर गढ़ गंगा मेले में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।
हर-हर गंगे के जयघोष से गंगा घाट गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं ने आस्था और उत्साह के बीच गंगा स्नान हुआ। मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात नियंत्रण, घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान एवं पूजा-अर्चना में परेशानी न हो।