गाजियाबाद (युग करवट)। बकरीद पर खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पर मायावती ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सूर्य चौहान की हत्या की घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शासन और प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। मायावती ने अपने बयान में कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि कानून का राज कायम रहे और लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।