गाजियाबाद (युग करवट)। लोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़खड़ी अंडर पास के पास आज सुबह गनौली निवासी ओमकार उर्फ ओमवीर नामक दूधिया को घात लगाये हमलावरों ने कई गोली मार दी। उसके बाद गोली मारने वाले अभियुक्त दूधिया को कार में लेकर भाग गये। इस वारदात की सूचना मिलते ही लोनी थाने के एसओ मुकेश सोलंकी जहां टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गये वहीं एसीपी लोनी सिद्घार्थ गौतम भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कांबिंग कराने में जुट गये। इस वारदात के संदर्भ में एसीपी लोनी ने बताया कि अभी तक ना तो दूधिया का का ही पता चला है और ना ही कोई तहरीर मिली है। उधर ओमकार के परिजनों ने ग्रामिणों के साथ मिलकर पुलिस के खिलाफ हंगामा व प्रदर्शन किया।

सूत्रों का यह भी कहना है कि इस वारदात के पीछे गांव में चल रही रंजिश भी हो सकती है।