नवनीत विहार बना छावनी
मुख्य आरोपी के पिता समेत ३ गिरफ्तार, अरशद समेत कई फरार
डीसीपी व ५ एसीपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात
भारी सुरक्षा के बीच किशोर के शव को नोएडा से लाई पुलिस
गाजियाबाद (युग करवट)। खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार निवासी सूर्य प्रताप सिंह नामक किशोर की हत्या गैर संप्रदाय के युवकों के द्वारा चाकू घोंपकर कर दी गई थी। सूर्यप्रताप सिंह की हत्या की सूचना मिलते ही खोड़ा में आक्रोशपूर्ण माहौल कायम हो गया वहीं यहां पर एचएम जैसी स्थिति व्याप्त हो गई। इस बात को दृष्टिïगत रखते हुए जहां डीसीपी धवल जायसवाल व एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने कई थानों की पुलिस के साथ खोड़ा में डेरा डाल दिया वहीं किसी भी अनहोनी व अप्रिय घटना से निपटने के लिये पीएसी समेत भारी फोर्स बुला ली गई।
उधर खोड़ा थाना पुलिस ने डीसीपी सिटी की स्वॉट टीम के साथ मिलकर किशोर की हत्या करने वाले अभियुक्तों में से नवाब, फरहान और आतिफ को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस की कई टीम इस मर्डर के मास्टरमाइंड अरशद व उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिये उनके ठिकानों पर पहुंचकर उन्हें सर्च करने में जुट गई।
वहीं नोएडा में हुए पोस्टमार्टम के बाद एसएचओ कौशांबी अजय कुमार शर्मा मृतक किशोर सूर्य प्रताप सिंह का शव लेकर उसके घर की और चल दिये थे। समाचार लिखे जाने तक खोड़ा में तनाव स्थिति बनी हुई दिखाई दे रही थी।