अयोध्या (युग करवट)। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज दोपहर बाद तीन बजे एक अहम बैठक हो रही है। ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मठ मणि राम छावनी में यह बैठक हुई। हालांकि आज की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा होनी थी लेकिन सबसे अहम चर्चा केवल चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर हुई। आज की बैठक पर सबकी नजरें लगी हुई थी। आपको याद होगा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खुलासे के बाद एसआईटी का गठन किया गया और एसआईटी द्वारा योगी सरकार को दी गई रिपोर्ट के बाद अगले दिन ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने अपना इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने अयोध्या नहीं छोड़ी। दरअसल, चंपत राय ने महामंत्री पद से इस्तीफा दिया है। ट्रस्ट से इस्तीफा नहीं दिया है। सूत्र बताते हैं कि ट्रस्ट से इस्तीफा देने की लंबी प्रक्रिया है। एक लॉबी चाहती है कि चंपत राय ट्रस्ट से भी इस्तीफा देकर अयोध्या छोड़ दें। अब देखना होगा कि बैठक के बाद क्या चंपत राय ट्रस्ट से भी इस्तीफा देंगे या नहीं। वहीं क्या ट्रस्ट भंग होगा और नया ट्रस्ट का गठन होगा इस पर भी सबकी नजरें हैं।