गाजियाबाद (युग करवट)। थाना मसूरी क्षेत्र में शनिवार की रात बांके बिहारी डेंटल कॉलेज के पास अज्ञात बदमाशों ने सद्दीकपुरा पिलखुवा में रहने वाले नावेद से सवा दो लाख रुपये लूट लिये थे। पुलिस ने वादी नावेद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच की गई तो लूट का मामला फर्जी निकला। लूट का ड्रामा नावेद ने ही अपने मामा रिजवान का पैसा हड़पने के लिए रचा था। एसएचओ मसूरी हरेंद्र सिंह मलिक की टीम ने लूट का खुलासा करते हुए नावेद समेत उसके तीन साथियों शोएब, सादाब राणा व फुरकान को गिरफ्तार कर उनके पास से १.६७ लाख रुपये व हथियार बरामद कर लिये।