हरिद्वार (युग करवट)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तराखंड के पंचूर गांव में अपनी माताजी सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए और उनकी आंखों में आंसू आ गए, जिसे वह पोछते हुए नजर आए। इसके बाद सीएम योगी ने अपनी मां को कंधा दिया और उनकी अंतिम यात्रा चंडीघाट के लिए रवाना हो गई। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।