अंडरवल्र्ड डॉन दाउद इब्राहिम का रहा था खास छोटा राजन को मारने की ली थी सुपारी
नोएडा (युगकरवट)। एसटीएफ और दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक संयुक्त मुठभेड़ के दौरान दाऊद इब्राहिम गैग के सक्रिय सदस्य को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। इसके ऊपर 50 हजार रुपए का दिल्ली से इनाम घोषित था। अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश नसीम दुर्रानी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से सिकंदराबाद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में आया है। पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नसीम को घेर लिया।
बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली नसीम को लगी। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पास से पुलिस ने अवैध हथियार आदि बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि इसके ऊपर उत्तर प्रदेश, दिल्ली में हत्या के चार मुकदमे सहित 26 मामले दर्ज हैं। इस बदमाश ने छोटा शकील के कहने पर पाकिस्तान कैनेडियन मूल के तारिक फतह और तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन को मारने की सुपारी ली थी, लेकिन घटना से पहले ही दिल्ली पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया था। यह दिल्ली के थाना खजूरी खास एरिया में दो माह में दो हत्याएं कर चुका था। इसने दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर 16 नवंबर को एक व्यक्ति समीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।