गाजियाबाद (युग करवट)। पिछले दिनों मामूली बात को लेकर कैला भटï्टा में हुई दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद इस संवेदनशील इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने और सांप्रदायिक सौहार्द को कायम कायम रखने के लिये जहां पुलिस एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय की अगुवाई में निरंतर रूटमार्च कर रही है बल्कि हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर भी रख रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस उस समय और अधिक सतर्क हो गई कि जब उसे सूचना मिली कि हिन्दूवादी संगठन कैला में स्थित मंदिर पर हनुमान चालिसा का पाठ करने की योजना बना रहे हैं। इस संदर्भ में जब एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय से पूछा गया तो उनका कहना था कि कैला भटï्टा में पूरी तरह से शांति एवं भाईचारा कायम है।