ट्रेड डील के विरोध में
गाजियाबाद (युग करवट)। भारत-अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील के विरोध में आज किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने जिला मुख्यालय का घेराव किया।
भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते सहित विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों को लेकर किसानों में चिंता हैं। यदि कृषि एवं डेयरी क्षेत्र को विदेशी कॉरपोरेट प्रतिस्पर्धा के लिए बिना पर्याप्त सुरक्षा के खोल दिया जाता है, तो इसका सीधा दुष्प्रभाव देश के करोड़ों छोटे एवं सीमांत किसानों, दुग्ध उत्पादकों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
प्रदर्शन में चौधरी बिजेन्द्र सिंह, छोटे चौधरी, अनुज चौधरी, शमशेर राणा, चौधरी किरण पाल, कुशलवीर सिंह, बृजपाल, बॉबी चौधरी, जय कुमार मलिक आदि सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।