यूपी की कानून व्यवस्था
१७० किसानों के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में संवाद किया। दरअसल, ये वो किसान थे जिनकी जमीन पर नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना है। नोएडा से फ्लाइट में बैठकर किसान लखनऊ पहुंचे थे और बारी-बारी से उन्होंने अपनी बात रखी थी। इस दौरान जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। किसानों के बीच संवाद बहुत ही अच्छे माहौल में रहा। इन किसानों में मुस्लिम समाज के लोग भी थे जो हज से भी लौटकर आये थे उन्होंने अपनी बात भी रखी, योगी जी की तारीफ भी रखी और उनको आशीर्वाद भी दिया। एक-एक किसान ने अपनी बात रखते हुए यूपी में कानून व्यवस्था की सराहना की और मुस्लिमों ने कहा कि आगे भी योगी जी का ही राज होना चाहिए। माहौल बहुत ही खुशगवार रहा। एक बुजुर्ग किसान ने कानून व्यवस्था कैसी है प्रमाणिता के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि २०१७ से पहले जब विधवा या वृद्घा अपनी पेंशन लाती थी तो उनको लूट लिया जाता था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 2017 के बाद स्थिति बदल गई। उन्होंने बताया कि उनके गांव के किसान फतेह मोहम्मद बैंक से 25 लाख रुपए लेकर निकले क्योंकि गड्डियां ज्यादा थी उन्होंने अपने अंगोछे में बैंक गेट पर बांधा तब उनसे कहा कि ऐसे नोटों की गड्डियां खुली लेकर जा रहे हो बदमाश लूट लेंगे तब फतेह मोहम्मद का जवाब था कि अब यूपी में योगी राज है कोई नहीं लूट सकता। मुख्यमंत्री योगी बहुत ही मुस्कुराये। इसके अलावा तमाम किसानों ने कहा कि ये जेवर एयरपोर्ट अपने आप में विकास की नई गाथा लिखेगा साथ यूपी में तीसरी बार योगी मुख्यमंत्री बनेंगे और ठाकुर धीरेंद्र सिंह भी तीसरी बार विधायक बनेंगे तथा पिछली बार 60 हजार से जीते थे इस बार एक लाख से अधिक से जिताएंगे। पूरे कार्यक्रम में बहुत ही आपसी सौहार्द देखा गया। सभी किसानों ने खुशी जाहिर की। अपनी बात रखी, कानून व्यवस्था पर संतुष्टिï जताई और २०२७ में क्या तस्वीर होगी इसका अहसास भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करा दिया। जय हिंद