स्पीकर ने सदन में नहीं दिया बोलने का मौका तो नाराज हुए अखिलेश
नई दिल्ली (युग करवट)। नीट पेपर लीक मुद्दे पर लोकसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। स्पीकर द्वारा कांग्रेस और भाजपा को बोलने का मौका दिए जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव नाराज हो गए। दरअसल, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए सरकार से पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस एक्शन पर चर्चा की मांग की। उन्होंने कहा लड़कियों के कपड़े फाड़े जाएंगे और हमें बोलने नहीं देंगे। इस पर लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों को बोलने का मौका दे दिया। इस पर सपा प्रमुख ने कड़ा ऐतराज जताया। सदन में बोलने का मौका न मिलने पर अखिलेश यादव ने कहा, ये मुद्दा किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि देश के छात्रों और नौजवानों का है। अखिलेश यादव ने कहा कि पक्ष और विपक्ष को मौका देकर क्या आपस में कोई समझौता कर लिया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर छात्रों की बात नहीं सुनी जाएगी तो वो सडक़ों पर उतरेंगे।