नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए आज सामूहिक विवाह का आयोजन कविनगर स्थित रामलीला मैदान में किया जा रहा है। इस समारोह में सैंकड़ों की संख्या में जोड़े विवाह के बंधन में बधेंंगे। इस विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देने के लिए श्रम मंत्री अनिल राजभर शिरकत करेंगे। इस समारोह में गाजियाबाद के अलावा बुलंदशहर और हापुड के जोड़ों का भी सामूहिक विवाह कराया जाएगा। श्रम मंत्री राजभर के अलावा कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू हो जाएगा। जिसमें अलग-अलग धर्म के अनुसार जोड़ों का विवाह सम्पन्न होगा।