गाजियाबाद (युग करवट)। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरांचल विहार कॉलोनी की सोसाइटी के भवन संख्या ८८ में रहने वाली ८० वर्षीय वृद्घ की नृशंस हत्या कर दी गई। इस घटना का पता चलते ही जहां उनके दोनों पुत्रों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा वहीं इलाके में सनसनी फैल गई। उधर जैसे ही इस जघन्य हत्याकांड़ का पता पुलिस को चला तो एसीपी लोनी सिद्घार्थ गौतम व एसएचओ लोनी बॉर्डर फील्ड यूनिट के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गये। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से नमूने व खून आलूदा मिटï्टी संकलित करके शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। यह जानकारी देते हुए एसीपी सिद्घार्थ गौतम ने बताया कि उत्तराचंल विहार कॉलोनी मेंरमेशचंद शर्मा अपने दो पुत्रों विकास शर्मा व गौरव शर्मा के साथ रहते थे। सन २०२४ में उनकी पत्नी श्मिलेश की मौत हो गई थी। जबकि उके बड़े पुत्र विकास शर्मा की पत्नी पति को छोडक़र मायके चली गई थी। छोटे पुत्र का विवाह नहीं हुआ है। इसके चलते उन्होंने रेखा पत्नी आन्नद निवासी तिलकराम कॉलोनी को घरेलू कार्य के लिये रख लिया था। बुधवार की रात जब रमेशचंद्र शर्मा के दोनों पुत्र घर पर पहुंचे तो उन्होंने अपने पिता का खून से लथपथ मृतावस्था में पाया। श्री गौतम के अनुसार पूछताछ में विकास शर्मा ने बताया कि जब वह घर पर पहुंचा तो मकान पर बाहर ताला लटका हुआ था। जब वह ताला तोडक़र अंदर घुसा तो पिता की हालत देखकर उसकी रूह कांप गई। उसने देखों की उनके पिता के शरीर पर कई जगह गहरे घाव लगे थे और गले में नाईलोन की रस्सियां बंधी हुई थी। उनकी घरेलू नौकरानी रेखा वहां पर मौजूद नहीं थी। उसके बाद उसने उक्त वारदात की सूचना पुलिस को दी। श्री गौतम ने बताया कि मर्डर का खुलासा जल्द कर दिया जायेगा। इलाके में चल रही चर्चा यह बात है थी कि इस मर्डर के पीछे जहां औरत का हाथ या संपत्ति का लालत हो सकता है।

वहीं मृतक के दोनों पुत्रों को अपनी मेड पर पिता की हत्या करने का शक है।